---Advertisement---

शरद पूर्णिमा को लेकर सिसई में बैठक आयोजित

On: September 20, 2024 2:23 PM
---Advertisement---

मदन साहु                 

सिसई (गुमला): प्रखंड के पिलखी मोड़ स्थित संजय कुमार वर्मा के आवास में शुक्रवार को हिंदू जागरण के झारखंड प्रदेश प्रमुख संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सिसई प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शरद पूर्णिमा को लेकर एक दिवसीय आवश्यक बैठक हुआ।

संजय वर्मा ने कहा कि इस बैठक में सिसई प्रखंड के 18 पंचायत के हिंदू जागरण के कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं। महिला समान व सुरक्षा, हिंदुओं को एकजुट करने,धर्मांतरण, लव जिहाद, आगामी शरद पूर्णिमा, सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में पूर्णिमा देवी ने मंत्र उच्चारण के साथ भक्ति भजन से बैठक को समाप्त किया। बैठक में उपस्थित सभी हिंदू जागरण कार्यकर्ताओं के लिए भंडारे का उत्तम प्रबंध किया गया था।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विनोदानंद पाठक, रवि साहु, राजदेव साहु, मुकेश ताम्रकर, प्रमोद दास, सुमेश्वर उरांव, कर्मपाल उरांव, मनोज वर्मा, राजेश कुमार देवघरिया, इंद्रपाल भगत, मनोज चौधरी, रिडक्शन एक्का, बालेश्वर उरांव, कामदेव सिंह, सत्यनारायण साहू, बजरंग बड़ाईक, मारवाड़ी मोहाली, बेणेश्वर उरांव, विनय उरांव, अनिल साहू, सुरेंद्र साहू, रामचरित्र सिंह, बिहारी बड़ाईक, लालमोहन गोप, मुस्कान गोप राम भजन सिंह, जगशी मुंडा, दिनेश उरांव,सहित भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now