---Advertisement---

जमशेदपुर: संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी

On: September 23, 2024 5:18 PM
---Advertisement---

पटमदा (जमशेदपुर): जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को पटमदा प्रखंड के बिड़रा स्थित ग्राम संसद भवन में आयोजित संकुल स्तरीय आजीविका महिला स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजिविका महिला संकुल संगठन के महिलाओं ने विधायक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महिलाएं बैंक से ऋण लेकर उस राशि का सही उपयोग करते हुए स्वावलंबन बने ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और आजीविका अनवरत रूप से चलते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से 18 से 50 साल की महिलाओं को सरकार हर महीने एक हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेज रही है।  जिसका लाभ सभी महिलाएं उठायें। इसके पहले समूह के अध्यक्ष ने वार्षिक लेखा जोखा सभी के सामने प्रस्तुत किया। दूसरी ओर विधायक ने जोड़सा टोला बिरखाम सामुदायिक भवन में महिला समूहों की बैठक में शामिल होकर समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान महिलाओं ने विधायक से भवन निर्माण की मांग रखी। विधायक ने जल्द से जल्द भवन निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है। इसके आलावे अन्य कई समासाओ का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, लक्ष्मी गोराई, जयंती सिंह समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद