
जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान अपनी मां के साथ नहाने के लिए मानगो समता नगर संतोष ठाकुर की दो बेटियां ज्योति और पूनम गई थी इस दौरान नहाने के क्रम में दोनों डूबने लगी लेकिन एक हवा मिठाई बेचने वाले ने 19 वर्षीय ज्योति को तो किसी तरह बचा लिया जबकि पूनम डूब गई। इसके बाद लोगों ने पूनम की तलाश एनडीआरएफ से करने के लिए घंटों मानगो पुल जाम कर दिया। जिसके कारण पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई दो बार पुल जाम करने के बाद आखिरकार रेस्क्यू टीम ने तकरीबन 16 घंटे के बाद तकरीबन 16 वर्षीय पूनम का डेड बॉडी खोज निकाला।

इधर इस दर्दनाक कांड के बाद ज्योति का इलाज एमजीएम में चल रहा है और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं का सिलसिला जारी है।




