---Advertisement---

पिकअप वैन ने युवक को लिया चपेट में,मौत

On: September 24, 2024 3:09 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के जुमला हाकेदाग निवासी सुधीर मुंडा, उम्र 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय बृजमोहन मुंडा को पिकअप वैन सवारी गाड़ी ने रविवार को संध्या करीब 6 बजे अपने चपेट में ले लिया और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन चालक किशोर महतो जुमला से नया टोली से सवारी उतार कर जा रहा था और मृतक उसी रास्ते अपने घर वापस आ रहा था परंतु रास्ता संकीर्ण होने के कारण युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को रिम्स भेज दिया। वही मृतक सुधीर मुंडा की मां ने पिकअप गाड़ी के चालक किशोर महतो एवं मालिक हलमाद निवासी कजरू रविदास दोनों के खिलाफ सिल्ली थाना में मामला दर्ज करवाया है उन्होंने आरोप लगाया है कि जानबूझकर मेरा बेटा को जान से मारा गया है। इस संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि छानबीन किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:संपत्ति के लिए पिता की पिटाई, तीन बेटों और उसके पोते के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज

जमशेदपुर: जनहित के मामले को लेकर डीसी ऑफिस के पास प्रदर्शन और हंगामा मामले में पूर्व जिप खोली किशोर यादव समेत पांच बरी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी

पतरातु NTPC में बड़ा खुलासा: 11 साल से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल!

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य