पलामू

एनसीपी छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह

ख़बर को शेयर करें

पलामू: एनसीपी (अजीत पवार गुट) के विधायक कमलेश सिंह भाजपा ज्वाइन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, तीन अक्तूबर को रांची में आयोजित मिलन समारोह में वह भाजपा की सदस्यता लेंगे। कमलेश सिंह ने एनसीपी के अजीत पवार गुट में रहते हुए झारखंड में बीते दिनों एनडीए को समर्थन दिया था। बीते राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया था। कहा जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलेश कुमार सिंह हुसैनाबाद से पार्टी का दावेदार बन सकते हैं। इस संबंध में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह तीन अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान कमलेश कुमार सिंह के साथ उनके पुत्र एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह के अलावा एनसीपी के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।