---Advertisement---

रांची: आरपीएफ ने हटिया स्टेशन से शराब की बोतलें जब्त की, एक गिरफ्तार

On: September 29, 2024 12:13 PM
---Advertisement---

रांची: दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मण्डल मे आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार द्वारा आरपीएफ को ट्रेनों मे चौकसी हेतु विशेष निर्देश जाँच हेतु मिले है। उसी क्रम मे 28 सितंबर को आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी और स्टाफ साथ में फ्लाइंग टीम रांची सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची ए के सिंह के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन सतर्क” अभियान के तहत एक व्यक्ति को पकड़ा, जोकि भारी भरकम बैग के साथ हटिया स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर संदेहास्पद अवस्था मे खड़ा था। उसके पास जाँच करने पर 9 शराब कि बोतलें, अनुमानित मूल्य 6,600 रुपये पाया गया। पूछताछ मे उसने अपना नाम राज कुमार उम्र 27 वर्ष, पिता चंद्रकांत सिंह, निवास पौरा, वैशाली, बिहार बताया। साथ ही बताया कि वो उक्त शराब की बोतलों को लेकर अगले ट्रेन से बिहार मे ऊंचे मूल्य पर बेचने जा रहा था। बाद मे उक्त शराब की बोतलों को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अगले दिन 29 सितंबर को उक्त शराब की बोतलें सहित गिरफ्तार आरोपी को आबकारी विभाग रांची को सौंप दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात