---Advertisement---

सिसई प्रखंड कार्यालय में आधार सुधार केन्द्र बंद, आम नागरिक हो रहे परेशान

On: September 30, 2024 3:39 PM
---Advertisement---

मदन साहु

सिसई (गुमला):- प्रखंड कार्यालय में आधार सुधार केन्द्र पिछले कई दिनों से बंद रहने के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन कई सारे लोग नया आधार कार्ड बनवाने तो कई सारे लोग आधार अपडेट कराने के लिए आतें हैं, दिनभर कार्यालय में केन्द्र का खुलने का इंतजार करते हैं और शाम को निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं।

आधार कार्ड का काम न हो पाने के कारण लोग काफी परेशान हो गए हैं। कई लोगों का बैंकों का काम एवं सरकारी काम आधार के वगैर रुका हुआ है, वहीं छात्र- छात्राओं का भी जाति- आवासीय, और शिक्षा से संबंधित कार्य बाधित हो गया है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी जी को तत्काल आधार सुधार केन्द्र को सुचारु रूप से चालू करा देना चाहिए। ताकि आम लोगों एवं छात्र- छात्राओं की परेशानी दूर हो सके और उनके सारे रुके हुए काम समय पर पूरा हो सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now