---Advertisement---

एस्बेस्टस तोड़कर दुकान में चोरी

On: October 2, 2024 1:55 AM
---Advertisement---

मुरी:-राजकीय रेल थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि में रेलवे मार्केट के एक दुकान में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान के मालिक अजीत कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को रात्रि में दुकान बंद कर अपने घर चले गए परंतु मंगलवार को प्रातः जैसे ही उन्होंने अपने दुकान को खोला तो देखा कि छत का एस्बेस्टस तोड़कर उनके दुकान में चोरी हो गई है। घटना की खबर फैलते ही उनके दुकान पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई तत्पश्चात घटना की सूचना राजकीय रेल थाना मुरी को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले को लेकर छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now