---Advertisement---

गारू: गोगो दीदी योजना को लेकर बैठक आयोजित, महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहयोग

On: October 5, 2024 4:14 PM
---Advertisement---

गारू (लातेहार): गारू प्रखंड के कूई गांव में शनिवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोगो दीदी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गान और दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह और लातेहार जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य गांव-गांव और बूथ स्तर तक गोगो दीदी योजना को पहुंचाना और महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करना था। बैठक में योजना के लाभों की जानकारी दी गई और महिलाओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं उठा सकती हैं। योजना के तहत चयनित महिलाओं को हर माह 21 सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।


एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। दीदी गोगो योजना इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं।

बैठक में कार्य समिति सदस्य रामलाल प्रसाद, मंडल सुनेश्वर सिंह, सरयू मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री संतोष यादव, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुमार, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप आकाश कुमार शिल्पा कुमार रिन्कू प्रसाद सहित सैकड़ो कार्य कर्ता मौजूद थे। योजना की जानकारी देने के साथ ही, बैठक में महिलाओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now