---Advertisement---

उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी में बेगलेस डे का आयोजन किया गया          

On: October 6, 2024 2:11 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी में बेगलेस डे का आयोजन शनिवार को किया गया। इस आयोजन में क्लास 6, 7, 8 के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें 12 राज्य के स्टॉल बनाया गया था। जिसमें केरल, गुजरात, तेलंगाना, असम, झारखंड, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब आदि स्टॉल पर बच्चों के द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे जहां स्टेट के अनुसार व्यंजन बनाकर अपने-अपने स्टॉल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के बीच अपने-अपने कला दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम का थीम था लर्निंग एंड डूइंग। वही स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर मीनाक्षी ने कहा कि यह पहली बार स्कूल में बच्चों के द्वारा 12 स्टेट का व्यंजन बनाकर कला दिखाने का मौका मिला वह कहावत दूर नहीं है जहां कहा जाता है कि बच्चे भारत के भविष्य हैं उन्होंने अपने कला को दिखाकर साबित कर दिया है की हम किसी से कम नहीं हम जो चाहेंगे वह करके दिखाएंगे।

इस मौके पर शिक्षक सुनीता महतो, रतन लाहा, आशीष टेटे, भवानी कुमारी, निरुपमा सुवर्णो, विनीता आइंद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now