

जमशेदपुर:भाजपा नेता विकास सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के नामांकन हेतु पर्चा खरीदा । विकास सिंह ने अपने माथे में पर्चा रखकर उपायुक्त कार्यालय से बाहर निकले जब प्रेस वालों ने उनसे भाजपा से बागी बनने की बात कही तो फफक कर रो पड़े । विकास सिंह ने कहा कि असली भाजपाई वें ही है क्योंकि 25 वर्षों से एक बार भी भाजपा को अपनी निजी स्वार्थ के लिए कभी गाली नहीं दिया ।
विकास सिंह ने कहा कि उन्होंने माथे में कफन बांधकर उनसे लड़ने सड़क पर पांच वर्ष पहले निकल गए थे और यह चुनाव की लड़ाई उनके लिए एक साधारण लड़ाई है विकास सिंह ने कहा निकलते समय अपनी धर्मपत्नी को कह कर निकाले थे कि बलवान दुर्योधन रूपी मंत्री से लड़ने जा रहा हूं लौट कर आऊंगा कि नहीं अकेले रहने का आदत डाल लें अपने बच्चों को कहा था कि मां के साथ रहना सीख लो विकास सिंह अन्याय के खिलाफ सर में कफन बांधकर सड़क पर लड़ने निकल पड़ा है । और आज जब चुनाव सामने आ गया है भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
विकास सिंह ने कहा कि वहीं असली भाजपाई है क्योंकि 25 वर्षों से भाजपा की राजनीति किया है विकास सिंह ने कहा कि उनके शरीर के कतरे कतरे में मेड इन बीजेपी लिखा हुआ है ।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026





