---Advertisement---

महुआडांड में भाजपाईयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनायी गयी पुण्यतिथि ꫰

On: August 17, 2023 12:26 PM
---Advertisement---

लातेहार: महुआडांड प्रखण्ड में बुधवार को दो अलग अलग स्थानों पर भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथी मनाई। इससे बाजार मे कई तरह की चर्चा और कयास लगाई जा रही है।
महुआडांड स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में अपराह्न लगभग 12 बजे भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। मौके पर भाजपा नेता भुवनेश्वर सिंह, हिन्दू महासभा के महामंत्री संजय जायसवाल, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक पलामू प्रमंडल के सुरज प्रसाद, महुआडांड मंडल भाजपा के महामंत्री जमुना प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, संघ के खण्ड प्रमुख राजन कुमार, दिलीप प्रसाद, सुचीत प्रसाद, संजय राय, विजय प्रसाद जायसवाल, मिथुन तमेड़ा, केश्वर प्रसाद, प्रशांत सिंह आदि मौजूद थे।
वही भाजपा कार्यालय में लगभग शाम 7:15 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। मौके पर लातेहार जिला भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, आनंद नाथ शाह, प्रशांत सिंह, अजय प्रसाद, राकेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत