---Advertisement---

गढ़वा रेलवे स्टेशन पर एफएसटी और एसएसटी टीम ने चलाया सघन जांच अभियान

On: October 27, 2024 2:48 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में विधान सभा आम निर्वाचन 2024 स्वच्छ, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर एफएसटी तथा एसएसटी टीम के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान के तहत निर्देश दिया गया है कि अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री तथा राशि पायी जाती है, तो उसे जब्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें।

इसी क्रम में संबंधित एफएसटी और एसएसटी की टीम द्वारा आज यानी 27 अक्टूबर 2024 को गढ़वा जिले के रेलवे स्टेशन पर सघन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त एफएसटी और एसएसटी टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामानों की तलाशी ली तथा सुरक्षा संबंधित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now