---Advertisement---

उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पेरेंट्स डे का आयोजन

On: October 30, 2024 1:44 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी में सोमवार के दिन पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंडालको कम्पनी के एचआर हेड अरुण राय उपस्थित थे।

उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, आदित्य बिड़ला स्कूल और उर्सुलाइन मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल भी इस अवसर पर शामिल हुए वहीं दूर-दराज से आए विद्यार्थियों के

अभिभावक भी शामिल हुए।विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न नृत्य, संगीत, और माइम प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल के आईसीएसई 2024 के शीर्ष 10 विद्यार्थियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और सत्र 2023-2024 के केजी से कक्षा IX तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही हैदराबाद में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट के लिए चयनित दो छात्रों को भी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now