---Advertisement---
On: November 7, 2024 9:54 AM
---Advertisement---

आस्था और महा विश्वास के महापर्व पर सूर्य देव के उगने और डूबने का बहुत महत्व होता है। डूबते सूर्य को और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु सूर्य भगवान और छठ माता के समक्ष अपने तथा अपने परिवार की खुशहाली और सभी समस्याओं के समाधान की मांग करते हैं। इसके अलावा अपने औलाद बेटा हो या बेटी भाई हो या पिता माता हो या बहन सभी के कुशलता की कामना यहां तक की रोजगार और नौकरी में तरक्की और नौकरी की भी कामना की जाती है। जिसके कारण सूर्योदय और सूर्यास्त का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। सभी सूर्य की ओर टकटकी लगाए रहते हैं आखिर कब सूर्योदय और सूर्यास्त होगा। लोगों की सहूलियत के लिए झारखंड मौसम विभाग ने झारखंड के 24 जिलों के सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बताया है। आप भी देखें। लोक आस्था के महापर्व पर छठ पर्व पर आप सभी को झारखंड वार्ता की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। इसी तरह की खबरों को देखने के लिए झारखंड वार्ता के साथ जुड़े रहे धन्यवाद।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now