---Advertisement---

मलेशिया में फंसे झारखंड के 41 श्रमिक, केंद्र और झारखंड सरकार से लगाई मदद की गुहार

On: November 9, 2024 3:16 AM
---Advertisement---

रांची: मलेशिया में काम करने गए झारखंड के 41 श्रमिक ढाई महीने से फंसे हुए हैं और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है. इन श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है और वे अब भारत सरकार और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इन श्रमिकों ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि वे डेढ़ महीने तक कंपनी के अंदर ही फंसे रहे और इसके बाद वे एक महीने से मलेशिया में भारतीय दूतावास में बैठे हैं. इन श्रमिकों का कहना है कि दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका बकाया वेतन दिलवाकर उन्हें भारत वापस भेजा जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now