---Advertisement---

सोनारी में गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनी

On: November 15, 2024 1:39 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सिख धर्म के पहले गुरु श्री नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है।यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था। वे एक महान संत, विचारक और समाज सुधारक थे,जिन्होंने मानवता के लिए समानता,प्रेम और सेवा का संदेश दिया।इस वर्ष 15 नवंबर 2024 गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती मनाया जा रहा है।गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की नींव रखी और उनके विचार आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु हैं।उन्होंने ईश्वर की एकता का प्रचार किया, इस बात पर जोर दिया कि केवल एक दिव्य इकाई है जो धार्मिक सीमाओं से परे है।उनकी शिक्षाएं समानता,करुणा और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थीं।उन्होंने जाति-आधारित भेदभाव और रीति-रिवाजों का पुरजोर विरोध किया और ईश्वर के साथ सच्चे और हार्दिक संबंध बनाने के बारे में लोगों को शिक्षाएं दीं।श्री गुरु नानक देव जी ने समाज से अज्ञानता को भगाने के लिए ज्ञान का प्रकाश किया,इसलिए गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है।

आज इसी क्रम में सोनारी गुरुद्वारा साहाब से नगर कीर्तन निकाला  गया।सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद और शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू  अपने पूरे सदस्यों और गुरुजात संघ के सदस्यों के साथ मिलकर सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान सेवा शिविर लगाकर नगर कीर्तन में आए हुए सभी बच्चे,माताये,बहने,बड़े बुजुर्ग श्रद्धालुओं के बीच सेवा प्रधान करने हेतु पानी, बिस्कुट, टॉफी,नाश्ता का प्रबंध करके सदस्यों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं में वितरण करवाया।

आज के इस पुनीत कार्य में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू  के साथ वरिष्ठ पत्रकार सह पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी आदरणीय अन्नी अमृता,सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी,श्रीमती डी बोस,कबी बेहरा,सरबजीत सिंह(बॉबी),सर्वेश,अशोक सिंह अरविंद सिंह गौतम आचार्य, प्रदीप लाल,राधे हरिदास,राजू सिन्हा,नरेश जैन,प्रेम सिंह,सुमित ठाकुर गुरुजात संघ से चंद्रशेखर विक्रम प्रसाद,आनंद साहू,सरजू वर्मा,जगदीश वर्मा,रमाकांत प्रसाद और काफ़ी सारे लोगों ने मिलकर अपना अपना सेवा प्रदान किया एवं सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड स्थापना दिवस को लेकर पूरे झारखंड वासियों को खुशहाली और प्रेम का संदेश देते हुए बधाई दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!