---Advertisement---

रांची: 50 साल से रेलवे की जमीन पर बसे ग्रामीणों को खाली करने का आदेश, जानें क्या है मामला

On: December 1, 2024 4:35 PM
---Advertisement---

रांची: जिले के तुपुदाना क्षेत्र में स्थित पिठिया टोली के निवासियों को रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी कर रेलवे की जमीन खाली करने का आदेश दिया है।  यह नोटिस मिलने के बाद 50 सालों से रेलवे की जमीन पर बसे इन ग्रामीणों के सामने बेघर होने का संकट उत्पन्न हो गया है।  ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहू के नेतृत्व में विधायक नवीन जायसवाल से मुलाकात की।  ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वे पिछले 50 वर्षों से हटिया के पिठिया टोली में रेलवे लाइन के किनारे रह रहे हैं और यहां उनके घर बसे हुए हैं।

विधायक ने DRM से बात करने का आश्वासन दिया

ग्रामीणों ने विधायक से आग्रह किया कि उन्हें बेघर होने से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन से बातचीत की जाए। विधायक नवीन जायसवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह DRM (डिवीजनल रेलवेज़ मैनेजर) से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे और पिठिया टोली के निवासियों के लिए जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now