---Advertisement---

स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार के रूप में सजा काट रहे पंजाब पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला बाल बाल बचे

On: December 4, 2024 4:36 AM
---Advertisement---

पंजाब: पंजाब के स्वर्ण मंदिर के बाहर के रूप में सेवादार के रूप में सजा भुगत रहे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला से हड़कंप मच गया है इस हमले में वे बाल बाल बच गए हैं

बताया जा रहा है कि हमलावर सजा काट रहे सुखबीर बादल के पास पहुंचता है और कमर से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने का प्रयास करता है लेकिन सादे लिबास में तैनात सुरक्षा कर्मी उसे दबोच लेता हैं। जिससे उनकी जान बाल बाल बच जाते हैं।

इधर इस हमले पर अकाली दल ने कहा है कि यह सुनियोजित हमला है पकड़े गए आरोपों का नाम नरेंद्र सिंह चौराहा बताया जा रहा बताया जा रहा है कि वह बेअदबी मामले में सुखबीर बादल से नाराज चल रहा था हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में सुखबीर बादल की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now