---Advertisement---

रांची: विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने संचालकों को समय पर दाल-भात केंद्र खोलने व तय दर पर भोजन देने का दिया निर्देश

On: December 5, 2024 4:05 PM
---Advertisement---

रांची: आज यानी गुरुवार (5 दिसंबर 2024) को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित अपने कार्यालय में अनुभाजन क्षेत्र के सभी दाल-भात केंद्र के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दाल-भात केंद्र के संचालक एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

समय पर दाल-भात केंद्र खुलने एवं सभी को तय दर पर भोजन देने का निर्देश

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा सभी दाल-भात योजना के संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि समय पर दाल-भात केंद्र खुले, सभी को तय दर पर भोजन देने का निर्देश दिया गया।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा सभी संचालकों निर्देश देते कहा की इन केंद्रों में कोई गड़बड़ी नही मिलनी चाहिए। इसके लिए उनके द्वारा सभी दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। उनके द्वारा विशेष रूप से कहा गया की दाल-भात केंद्र की नैतिक जिम्मेदारी हैं, की केंद्र में आने वालें को भोजन मिलें।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा पंजी का भी अवलोकन किया गया। जिसमें उन्होंने पाया की पंजी का संधारण ठीक से किया गया हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now