रांची

Ranchi: 407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिनमें धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल है.

एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया. पकड़ाये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबीन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था. बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ रूपया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!