---Advertisement---

गढ़वा: डीसी के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से डीआरडीए निदेशक ने सुनी आमजनों की समस्याएं

On: December 13, 2024 3:05 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, रविश राज सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

वहीं जनता दरबार में राशन, पेंशन, अबुआ आवास, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, मुआवजा, अतिक्रमण आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सर्वप्रथम सदर प्रखंड के जोबरईया निवासी दौलतिया कुंवर ने अपना आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखतीं हैं तथा गरीबी के कारण अपनी लड़की गुंजा कुमारी की पढ़ाई लिखाई नहीं करा पा रही हैं। अतः उन्होंने आवेदन समर्पित करते हुए अपनी पुत्री का एडमिशन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराने का आग्रह किया है। सदर प्रखंड के ही लगमा निवासी राम वचन मिस्त्री ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए सरकारी आवास का लाभ देने हेतु अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि वह एक करीब परिवार से आते हैं जिनका पुश्तैनी खपरैल मकान है परंतु वह भी अब जर्जर अवस्था में है। पिछले दो से तीन बार सरकारी आवास का लाभ लेने हेतु सूची में उनका नाम आ चुका है परंतु अभी तक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने अनुरोध करते हुए एक अदद सरकारी आवास का लाभ देने की मांग की है। मेराल प्रखंड के हासनदाग निवासी रविंद्र कुमार चौबे ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अभिलेखागार गढ़वा से खतियान की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि अभिलेखागार गढ़वा में खतियान की प्रति प्राप्त करने के लिए उन्होंने आवेदन किया परंतु कई बार कोशिश करने के पश्चात भी अभी तक खतियान की प्रति प्राप्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते अब उन्होंने अपना आवेदन पत्र जनता दरबार में समर्पित किया है। रमना प्रखंड के करचा निवासी पुटु वियार एवं नगर ऊंटारी प्रखंड के जतपुरा निवासी बलवंत शुक्ला ने अपनी भूमि का NH- 75 चौड़ीकरण कार्य में अधिगृहित हो जाने  के फलस्वरूप मुआवजा भुगतान नहीं होने की शिकायत की है तथा उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।

इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा, जिसमें कुल 11 मामले प्राप्त हुए। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now