झारखंड

हाईकोर्ट ने JSSC CGL रिजल्ट पर लगाई रोक, 22 जनवरी को अगली सुनवाई

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL की परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की याचिका पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कोर्ट के आदेश तक रिजल्ट जारी न किया जाए। लेकिन फिलहाल अभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जारी रहेगा। अब मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी 2025 को होगी।

वहीं याचिका पर सुनवाई करने हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सीजीएल परीक्षा पेपर लीक के संबंध में दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस एफआईआर दर्ज करें और जांच कर रिपोर्ट पेश करें।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।