लातेहार

लातेहार: यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

लातेहार: लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस और कोयला से लदा ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।  सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

लातेहार से हजारीबाग जा रही यात्री बस जब उदयपुरा से कुछ दूर पहले ट्रक से टकराई, तो दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों के अलावा बस और ट्रक के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।