खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

मानगो: NH 33 सहारा सिटी इन दो पड़ोसियों के झगड़े में एक की मौत, लाश छिपाया, पुलिस पहुंची

जमशेदपुर: मानगो N H 33 सहारा सिटी इन के पास दो पड़ोसियों के झगड़े में एक की दूसरे ने इतनी बुरी तरह से पिटाई की की उसकी मौत हो गई है। उसके बाद उसके शव को आरोपी ने कमरे में छिपा रखा था। इस बात की भनक लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम रसिक माझी है जो करीब 54 वर्ष का बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह ईंट भट्ठा लोकल गाड़ी में काम करता था। रविवार को मृत्युंजय कुमार नामक व्यक्ति के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और किसी चीज से मृत्युंजय कुमार ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।

घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।