---Advertisement---

आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से शराब जब्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

On: December 22, 2024 3:36 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची मण्डल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में 21.12.24 को आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार अपनी टीम के साथ एवं फ्लाइंग टीम रांची रेलवे स्टेशन रांची के पार्सल ऑफिस के पास एक संदिग्ध को भारी बैग के साथ घूमते पाया। संदेह होने पर उसके बैग की जांच करने पर 06 अदद प्रतिबंधित शराब बरामद हुई।

नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शंभू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता टुनटुन शॉ, निवासी अगमकुआं, पटना, बिहार बताया तथा बताया कि वो गाड़ी संख्या 18624 से पटना उक्त शराब को उचित कीमतों पर बेचने जा रहा थाl बाद मे सभी बरामद अवैध शराब को एएसआई शक्ति सिंह द्वारा जब्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति और पकड़े गए लड़के को जब्त सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए 22.12.24 को राज्य उत्पाद शुल्क रांची को सौंप दिया गया। जब्त अवैध शराब की कुल कीमत 7400/- रूपये है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें