---Advertisement---

दक्षिण कोरिया: लैंडिंग के वक्त रनवे की दीवार से टकराया विमान,बना आग का गोला, 62 की मौत

On: December 29, 2024 4:12 AM
---Advertisement---

दक्षिण कोरिया : नव वर्ष के अंतिम क्षणों में भीषण प्लेन दुर्घटना जिसमें तकरीबन 62 यात्रियों की मौत की खबर है जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुआन एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया. क्रू मेंबर समेत 181 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा प्लेन लैंड करते वक्त रनवे पर आगे के गोले में बदल गया.अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 47 की मौत हुई है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दो यात्रियों को अभी तक रेस्क्यू किया गया है. इस हादसे के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन लैंड करने के बाद रनवे पर बढ़ता ही चला जाता है और फिर आगे जाकर दीवार से टकरा जाता है. इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल जाता है. पिछले पांच दिन में यह दूसरा विमान हादसा है. 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था.दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने रविवार को बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है. विमान में 181 लोग सवार थे. राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा, “फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं.” साथ ही, एजेंसी ने यह भी कहा कि मुआन हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और दर्जनों अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं.

इस वजह से हुआ हादसा

आपातकालीन कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण दुर्घटना हुई. माना जा रहा है कि दुर्घटना ‘पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.’ कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने यात्रियों को बचाने के लिए सभी संसाधनों को जुटाने का आह्वान किया है. उन्होंने एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया, “सभी संबंधित एजेंसियों को कर्मियों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाना चाहिए.”

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा विमान हादसा

इस हफ्ते ही बुधवार को कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई. इस हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी. विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था. घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया था.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने