---Advertisement---

गढ़वा: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत स्टेकहोल्डर एवं योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

On: December 30, 2024 2:31 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना(PMFME) अन्तर्गत स्टेकहोल्डर एवं योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में सम्पन्न की गई।

बैठक में समीक्षा के दौरान उद्योग केंद्र के पदाधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना(PMFME) अन्तर्गत अभी तक 138 अग्रसारित आवेदन में 45 प्रक्रियाधीन है, 31 स्वीकृत तथा 20 आवेदन का भुगतान किया जाना शेष है। उपायुक्त गढ़वा के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक बैंक अपने स्तर से संबधित प्रखण्ड के DRP से समन्वय बनाते हुए 2-2 आवेदन एक माह के अन्दर स्वीकृत कर भुगतान करेंगें। सभी DRP को निदेशित किया गया कि वे सभी उच्च गुणवता वाले आवेदन का ऑनलाईन प्रक्रिया सम्पन्न करेगें ताकि जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

बैंको को आवेदन अस्वीकृत करने से पहले योजना के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक स्वीकृति प्रदान करने का निदेश दिया गया, ताकि जिले के आमजनों व लाभुकों को उक्त योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।

उक्त बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र पलामू/गढ़वा, अग्रणी बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, गढ़‌वा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, गढ़‌वा, जिला प्रोग्राम मैनेजर जेएसएलपीएस गढ़‌वा, E.O.D.भी. मैनेजर D.I.C गढ़‌वा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now