---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय में खुला ATM, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

On: January 3, 2025 2:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय डाल्टनगंज के सौजन्य से गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान उपायुक्त ने एसबीआई एटीएम की विशेषताओं की जानकारी लेने के उपरांत इसके सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि एसबीआई का एटीएम लग जाने से समाहरणालय आने वाले आमजनों एवं कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेग। समाहरणालय में एटीएम की सुविधा नहीं होने से अधिकारी, कर्मचारी एवं यहां आने वाले अन्य लोगों को असुविधा हो रही थी। पैसों की निकासी के लिए उन्हें अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। एटीएम शुरू होने से सभी को सुविधा होगी।

मौके पर भवनाथपुर 81 विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार झा, चीफ मैनेजर डिपॉज़िट एंड वास् कुमार सुमित, चीफ मैनेजर गढ़वा प्रशांत श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर सत्यदेव कुमार रंजन, चैनल मैनेजर प्रत्युष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now