जनता तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : मंत्री

On: January 7, 2025 6:16 PM

---Advertisement---
चान्हो: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद थे। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समीक्षा बैठक के दौरान प्रखंड स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं के शतप्रतिशत धरातल पर उतारने को लेकर गंभीर दिखी। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
समीक्षा बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग , शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, आवास , मनरेगा और 15 वीं वित्त योजना , JSLPS, समाज कल्याण विभाग , पेयजल एवं स्वच्छता विभाग , बिजली विभाग , वन विभाग के साथ _ साथ जमीन संबंधी मामले को लेकर लंबी चर्चा हुई।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता को मिले इसको लेकर अधिकारियों की गंभीरता दिखनी चाहिए। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विकास योजनाओं को धरातल में उतारने को लेकर अड़चनों को समय सीमा के अंदर दूर करने का भी निर्देश दिया है।
बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मो इस्तेयाक मंगलेस्वर उरांव इरसाद खान अब्दुल्लाह अंसारी सीव उरांव दिलीप सिंह महादेव भगत आलोक मिंज जमाल अंसारी जुलफिकर अली जूमन खान सज्जाद अंसारी अजीत सिंह मोजीबुल्लाह मो गेयास जुल्फान अंसारी चरवा उरांव जावेद अहमद सुजीत साही ससी साहू दीनेस राम लतीफ अंसारी ऐनुल अंसारी अलिहसन अंसारी लोधो उरांव यास्मीन प्रवीन हफीजुल बिनीता उरांव तजमूल सहीम अंसारी एहसन दिलीप राम बसंत राम नूर मोहम्मद सीटू उराव अमित आदि उपस्थित थे।