---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई

On: January 8, 2025 7:34 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री वंशीधर नगर (गढ़वा):– स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में सिक्खों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविकांत पाठक और आचार्य श्री अशोक कुमार द्वारा भारत माता, मां शारदे एवं गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्पण से हुआ।

आचार्य अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी मात्र नौ वर्ष की आयु में सिक्खों के दशम गुरु बने। उन्होंने “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” का नारा देकर लोगों में धार्मिक और राष्ट्रभक्ति का संचार किया। उन्होंने मुगलों के अत्याचारों के विरुद्ध दृढ़ता से संघर्ष किया और धर्म तथा देश की रक्षा में अपने परिवार तक को बलिदान कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य धर्म और देश की रक्षा करना था। उन्होंने खालसा पंथ के पांच “क” (केश, कंघा, कड़ा, कृपाण और कच्छा) के महत्व को समझाया, जो आज भी अनुयायियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

गुरु गोविंद सिंह जी का प्रसिद्ध वाक्य “सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊँ” उनके अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्यगण, दीदीजी एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु जी के जीवन पर आधारित कविताएं और भाषण प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रविकांत पाठक ने गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now