---Advertisement---

हजारीबाग: बैंक जा रही बुजुर्ग महिला का बैग काटकर महिलाओं ने उड़ाए 2 लाख रुपए

On: January 9, 2025 1:58 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के बैग को काटकर दो लाख निकाल लिए। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला रुपए जमा करने बैंक जा रही थी और तभी यह घटना घटी है। पीड़ित सरोज देवी हजारीबाग जिले के चानो गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो बैग में दो लाख रुपए लेकर ई रिक्शा से बैंक जा रही थी। तभी ई रिक्शा में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ बैठी। महिलाओं के पास एक थैला था, जिसे उन्होंने सरोज देवी के बैग के ऊपर रख दिया। सरोज देवी ने बताया कि बच्चा बार-बार उनके बैग पर पैर मार रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई। इसी बीच दोनों महिलाओं ने उनका बैग काट लिया और रुपए निकाल लिए। जब वह बैंक के पास ई रिक्शा से नीचे उतरी तो दोनों महिलाएं भी उतर गई। सरोज देवी ने बैग चेक किया तो रुपए गायब थे। उन्होंने शोर मचाया पर तब तक ई रिक्शा भी वहां से निकल चुका था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक