---Advertisement---

दुमका: शराब के नशे में घर लौट रही महिला कीचड़ में गिरी, पूरी रात फंसे रहने के चलते ठंड लगने से दर्दनाक मौत

On: January 14, 2025 2:16 PM
---Advertisement---

दुमका: काठीकुंड के कादरमरा गांव के एक खेत से 48 वर्षीय अधेड़ महिला का शव सोमवार को बरामद किया गया है। शव कीचड़ में पड़ा हुआ था। जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया है कि महिला शराब के नशे में थी और घर जाते समय रास्ते में पड़े कीचड़ में फंस गई और पूरी रात उसी में पड़ी रही। सर्द रात में कीचड़ में फंसे रहने के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतका की पहचान कादरमारा गांव की ही दुलार मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार को महिला सोहराय पर्व में शामिल हुई थी। जहां उसने शराब का जमकर सेवन किया था। जिसके बाद वह शराब के नशे में अपने घर लौट रही थी तभी घर के रास्ते में पड़े गहरे कीचड़ में जा गिरी। महिला शराब के नशे में इतनी धूत थी की वह कीचड़ से उठ ही नहीं पाई और रात भर कीचड़ में फंसी रह गयी, जिस कारण उसकी ठंड लगने से वहीं मौत हो गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका

दुमका: आरक्षी निरीक्षक ऑफिस के पीछे मिले मां-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस