---Advertisement---

मुरी के टुंगरी पहाड़ पर हुआ मेला का आयोजन

On: January 16, 2025 3:33 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी के टुंगरी पहाड़ पर टुंगरी कमेटी की तरफ से मेला का आयोजन किया गया। बताते चले कि यह मेला काफी वर्षों से आयोजित होते आ रहा है। टुंगरी पहाड़ पर टुंगड़ी बाबा ग्राम देवता का प्रतिमा स्थापित है। पहाड़ पर सुबह से ही आसपास के ग्रामीण टुंगरी ग्राम देवता का पूजा अर्चना किया तथा समृद्धि और खुशहाली की कामना की साथ ही बाबा भोलेनाथ के मंदिर एवं मां दुर्गा के मंडप में भी ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की। प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में मां दुर्गा की नौ दिन आराधना भी होती है जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और पूजा करते हैं। आसपास के ग्रामीण हर त्यौहार में काफी श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। ग्रामीण बताते हैं की टुंगरी बाबा ग्राम देवता हम सभी ग्राम वासियों की रक्षा भी करते हैं। तत्पश्चात संध्या 3 बजे से मेले का आयोजन हुआ जिसमें काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में मुर्गा लड़ाई आकर्षण का केंद्र रहा जहां मुर्गा लड़ाई देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। मेले में व्यापारियों द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की दुकानें सजाई गई थी जिसमें लोगों के द्वारा खरीदारी की गई। मेले में और भी विविध प्रकार की दुकानें एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now