---Advertisement---

दो मोटरसाइकिल की आपस में भीड़ंत,दो युवक घायल

On: January 16, 2025 3:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पुरुलिया मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक के समीप दो मोटरसाइकिल की आपस में भीड़ंत होने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गढ़गांव निवासी अनिल महतो एवं निवास महतो मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल के तुलिन की ओर से आ रहे थे वही विपरीत दिशा सिल्ली की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद दोनो युवक बीच सड़क पर ही गिर कर घायल हो गए। तत्पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल युवक को ऑटो रिक्शा से इलाज हेतू सिल्ली सामुदायिक अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा घायल युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now