---Advertisement---

एक्टर सैफ के हमलावर की खोज में लगी पुलिस की 20 टीमें,क्राइम ब्रांच की टीम भी अलग से

On: January 17, 2025 4:54 AM
---Advertisement---

मुंबई: एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के आरोपी की खोज में मुंबई पुलिस की 20 टीमें लगी हुई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। जगह जगह छापामारी जारी है। पुलिस ने आरोपी का फोटो भी जारी कर दिया है। इसके बावजूद 30 घंटे बाद भी आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे से नहीं चढ़ा है। पुलिस का कहना है उसकी लास्ट लोकेशन मिल चुकी है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद पुलिस ले रही है।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है सोसायटी की सफाई कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।

इधर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सैफ अली के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की है। उन्होंने कलाकारों की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की है।

उधर खबर है कि सुबह तक सैफ अली खान आईसीयू में है डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक बताई है। डॉक्टर ने कहा तूने आज सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

मामले को लेकर कई सवाल अनसुलझे

हाई सिक्योरिटी एरिया में जहां जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसके बावजूद आरोपी केवल एक ही कैमरा में घर के सीढ़ियों से निकलता देखा गया उसके बाद उसकी लोकेशन गायब है। सवाल है कि आखिर वह कैसे सैफ अली खान और उनके बच्चे के कमरे तक पहुंच गया। जबकि घर में बायोमेट्रिक लॉक भी है।आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी मदद की है। जबकि सैफ अली खान के घर में 33 स्टाफ काम करते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने