---Advertisement---

अनुमंडल क्षेत्र के सोनाहातु में अवैध अफीम फसल लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

On: January 20, 2025 11:34 AM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू :- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने आज अवैध अफीम फ़सल लगाने पर एक की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनाहातू थाना क्षेत्र के सोमाडीह गांव के नाला किनारे खेत पर अफीम की फसल लगाकर खेत की घास निकाल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर जा पहुंचे और अफीम की फसल लगाने वाले आरोपी गुरु पद सिंह मुंडा को धर दबोचा। इसके बाद आरोपी ने अपना खेत में लगे अफीम फसल के बारे में पुलिस को बताया।डीएसपी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में फसल लगाने वालों की धरपकड़ लगातार जारी है इस क्रम में यूनिवर्सिटी कारण के दौरान तथा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है मैंने बताया कि अवैध अफीम फ़सल लगाने वाले लोगों की सूचना एकत्रित की जा रही है दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अपनी फसल लगाकर गुप्त बैठे हैं डिटेल निकाली जा रही है जिस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now