---Advertisement---

दशम फॉल थाना क्षेत्र में अवैध अफीम फ़सल लगाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

On: January 22, 2025 9:36 AM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू: दशम फॉल पुलिस ने फिर एक बार अवैध अफीम फ़सल के खिलाफ दो लोगों की गिरफ्तारी की है। इस मामले में बुंडू डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 18 जनवरी को मिली गुप्त सूचना के अनुसार कुचीडीह के आस-पास जंगल-झाड़ के बीच काफी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित ठीम के द्वारा सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ कुचीडीह गांव पहूँचा तो पाया कि लगभग 06 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की खेती की गई है।

उक्त जगह पर अवैध अफीम की खेती विनष्ट किया गया एवं दशमफॉल थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें दो लोगों की गिरफ्तार किया गया है जिसमें चैतन मुण्डा, पिता स्व हरि मुण्डा,सोनाराम मुण्डा, पिता-जोगेश्वर मुण्डा, दोनों थाना-दशमफॉल थाना क्षेत्र के कुचीडीह गांव के रहने वाले है ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now