July 26, 2026

सरस्वती विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस कि 128 वीं जयंती मनाई गई

IMG-20250123-WA0006.jpg

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस 128 वीं मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ओम, मां शारदे व सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक व अभिभावक देव कुमार व नीतू देवी ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि नेता जी में देश प्रेम और साहस कूट कूट कर भरा हुआ था, कम समय में ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिए। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर युवकों में नया उत्साह कर दिए।

आचार्या नीति कुमारी ने अपने संबोधन के क्रम में कहा की नेता जी का उद्घोष था “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा “। सुभाष चंद्र बोस के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं घटनाओं का विशद  वर्णन किया।

मौके पर आचार्य कौशलेंद्र झा, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, नीरज सिंह, सुजीत कुमार दुबे, नंदलाल पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, प्रसून कुमार, रूपेश कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण मुरारी, उमेश कुमार, अंकित जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता, दीदी जी नेहा कुमारी द्वय, तन्वी जोशी, रेणु पाठक, प्रियम्बदा, सलोनी एवं कक्षा 9 के भैया का मुख्य भूमिका रहा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed