July 26, 2026

रांची: ट्रक की रगड़ से पुल से 30 फीट नीचे गिरा बोलेरो, 9 घायल

Picsart_25-01-25_08-03-15-608.jpg

रांची: रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी पुल पर ट्रक की रगड़ से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एसयूवी में सवार 9 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे की है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल ललको देवी को रिम्स रेफर किया गया है। वह सालमकुजू गोला की निवासी है। जबकि अन्य घायलों में सोनी देवी, सालो देवी, मोलो देवी, मोबू देवी, रेमची देवी और कार्तिक मुंडा शामिल हैं। सभी बरियातू गोला रामगढ़ के निवासी हैं और रुपड़ू में एक शादी पार्टी में शामिल होकर गोला लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से घटनास्थल मात्र दो किमी की दूरी पर है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुल पार करने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण पीछे से आ रही एक ट्रक बोलेरो को छूते हुए ओवरटेक कर आगे निकल गयी। इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन नीचे जा गिरा। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे में उतरकर घायलों को ढोकर बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed