---Advertisement---

जमशेदपुर:तेलगु समाज के कापू जनजाति संगम वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक वनभोज संपन्न

On: January 28, 2025 3:27 PM
---Advertisement---

झंडोतोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम,फन, गेम,डांस म्यूजिकल चेयर का लुत्फ लोगों ने उठाया

जमशेदपुर: तेलगु समाज के कापू जनजाति संगम वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक वन भोज का आयोजन कदमा ईसीसी क्लब हाउस के प्रांगण में हुआ, जिसमें कापू समाज के 300 से अधिक सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। झंडोतोलन व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा फन गेम, डांस और म्यूजिक चेयर का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी जगदीश राव ने कापू समाज में अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किए एवं भविष्य में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी, ट्रेजरर पी के राव ने इस वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कापू समाज के प्रेसिडेंट सी ए नायडू, जनरल सेक्रेटरी जगदीश राव, एक्टिंग प्रेसिडेंट गुरुनाथ राव, भास्कर, ए रमेश, पी के राव, तारकेश्वर, बी के राव, किशोर, बंटी, महेश,रवि, माधव, पूर्णा,नागेश, रामा राव, जी नरसिंह,विजय, काली प्रसाद,सत्यनारायण, मोहन राव, शंकर नायडू, हेमंत,संतोष, बी नरसिंह व कापू समाज के कई महिला,पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now