---Advertisement---

रांची: डीसी से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

On: January 28, 2025 5:03 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री से मंगलवार (28.01.2025) को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। समिति द्वारा कांटाटोली से सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण लिए भूमि अधिग्रहण से केंद्रीय सरना स्थल पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की एवं अन्य सदस्यों को आश्वश्त किया गया कि पूरा मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में है, एवं अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इस मामले को लेकर स्थानीय समन्वय समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने तत्काल अपने कक्ष में समिति से संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर स्थल भ्रमण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश के बाद समिति द्वारा सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा केंद्रीय सरना समिति से अपील की गई कि वो किसी के बहकावे में ना आएं, जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा ताकि केंद्रीय सरना स्थल का अस्तित्व एवं धार्मिक पहचान किसी भी तरीके से प्रभावित न हो।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now