---Advertisement---

शहर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत,बोले!

On: February 9, 2025 5:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का आज शहर आगमन हुआ।शहर पहुंचने पर बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के तत्वाधान में उनका जोरदार स्वागत किया। पप्पू यादव यादव महासभा के सम्मेलन में शामिल होने शहर पहुंचे थे।

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मजबूती के साथ एकजुट होकर भाजपा के जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उनका पर्दाफाश करें।

उन्होंने कहा कि 2029 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी।इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में सांसद पप्पू यादव को जन नेता बताया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव