---Advertisement---

मानवता शर्मसार: नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव कक्ष के कूड़ादान में मिला मृत नवजात का शव, सनसनी

On: August 30, 2023 1:41 AM
---Advertisement---


शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– नगर ऊंटारी अनुमंडल अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात्रि 8 बजे प्रसव कक्ष के कूड़ादान में एक मृत नवजात का शव पाया गया है। अस्पताल कर्मियों ने कूड़ेदान में उक्त नवजात के शव को देखने के बाद अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ गोकुल प्रसाद को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी।
जानकारी के अनुसार मामला तेजी से फैलने के बाद आनन फानन में अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला के परिजनों को बुलवाकर उनसे गर्भपात होने के बाद स्वयं नवजात को कूड़ेदान में फेंकने, बिना किसी को सूचित किये अस्पताल से घर चले जाने और इस मामले में अस्पताल के किसी गलती नहीं होने संबंधी लिखित लिया गया।

क्या कहते हैं प्रभारी डीएस

कूड़ेदान में नवजात फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद ही वे कुछ बताएंगे।

क्या कहती हैं विशेषज्ञ

पालोना संस्था की निदेशक मोनिका आर्या का कहना है कि अनुमंडल अस्पताल में गर्भपात होने के बाद डस्टबिन में उसे फेंकना अपराध है। मामला सामने आने पर अस्पताल प्रशासन को इस मामले में पुलिस को सौपने के बजाय परिजनों को देना बहुत बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि इस मेले में अस्पताल प्रशासन को पुलिस को सूचित कर नवजात का पोस्टमार्टम कराना चाहिए था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!