---Advertisement---

पाकिस्तान ने फिर की अखनूर सेक्टर में फायरिंग, एक आर्मी जवान घायल

On: February 15, 2025 2:18 AM
---Advertisement---

जम्मू: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर शुक्रवार को गोलीबारी होने से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना बट्टल इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात जवान के साथ शुक्रवार को हुई। सीमा पार से आई गोली के कारण जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी के पीछे पाकिस्तानी सेना या आतंकवादियों का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पिछले सप्ताह में भी एलओसी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा आईईडी हमले और पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। बता दें, इससे पहले 11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी हमले में एक कैप्टन समेत दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल