
नई दिल्ली: नई दिल्ली स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान भगदड़ मची और 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 11 महिलाएं 5 बच्चे और दो पुरुष बताई जा रहे हैं। हादसे को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। आरोप लग रहा है कि जिस प्लेटफार्म नंबर यात्री कुंभ जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन आखिरी वक्त में अनाउंसमेंट हुआ कि दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन आ रही है उसके बाद यात्री दूसरे प्लेटफार्म की ओर भागे और भगदड़ मच गई। जिसमें तकरीबन 18 लोगों की मौत की खबर है। जबकि रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि प्लेटफार्म बदलने के संदर्भ में अनाउंसमेंट नहीं हुआ था और सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान यात्रियों के पैर फिसले और एक यात्री दूसरे यात्रियों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। रात 9:26 पर यह हादसा हुआ है। प्लेटफार्म नंबर 14-16 पर और प्लेटफार्म नंबर 14 -15 कि सीढ़ियों पर हादसा हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
https://x.com/PTI_News/status/1890974135511335206?t=JzTs60N-oE-kkC-_ldGF0g&s=08







