---Advertisement---

जमशेदपुर: मीडिया कप क्रिकेट में जुबिली ने डिमना को और कालीमाटी ने दोमुहानी को हराया

On: February 18, 2025 3:34 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में श्रीलेदर्स और आधुनिक ग्रुप के सहयोग से मीडिया कप क्रिकेट 2025 के दूसरे दिन जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को और कालीमाटी एकादश ने दोमुहानी एकादश को हरा दिया।

कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में मंगलवार को पहले मैच में जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को 16 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट पर 149 रनों का विशाल स्कोर बनाया। राजेश गोराई ने 24, विनीत झा ने 29, रजत सिंह ने 50 और रंजन गुुप्ता ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिमना एकादश की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन ही बना सकी। डिमना एकादश की ओर से चाणक्य ने 42 रन और मो जाहिद ने 28 रन बनाए। प्रशांत सिंह ने 14 रन जोड़े लेकिन अपनी टीम की पराजय नहीं टाल सके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राजेश गोराई को प्लेयर ऑफ फ मैच घोषित किया गया।

आज के दूसरे मैच में कालीमाटी ने आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। कालीमाटी के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही दोमुहानी की टीम को 15 ओवर में मात्र 117 रन पर रोक दिया। हालांकि इस दौरान दोमुहानी का केवल एक ही विकेट गिरा। बावजूद रन गति को तेज करने में टीम विफल रही। कालीमाटी ने प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक सिंह के 38 गेंदों पर दस चौके र चार छक्के की मदद से बनाए गए 77 रन की बदौलत मात्र 9.1 ओवर में 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान रत्नेश तिवारी ने 10 रन बनाए। आज विधायक सरयू राय और पूर्णिमा दास साहू ने कीनन स्टेडियम में पहुंचकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज