

जमशेदपुर: गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है और परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट शुरू हो गया है। सुबह से लेकर रात तक बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गई है। दिन में भी कई बार पावर कट जाता है और अभी-अभी बुधवार 19 फरवरी की रात में लगभग 10:20 पर पावर गुल हो गई है। जिसके कारण लोग परेशान हैं और चिंतित है कि गर्मी में क्या होगा।
बादल भारी मौसम में मच्छर रोग मक्खियों की पैदाइश ज्यादा हो जाती है। घरों में मच्छर मक्खियों में आतंक मचा रखा है ऐसे में पावरफुल हो जाने से उनका राज कायम हो गया है और लोगों की नींद हराम हो रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईंया सम्मान योजना से लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिससे जनता में उनके प्रति स्नेह होता जा रहा है लेकिन बिजली विभाग के कारण लोगों में रोष भी पैदा हो रहा है।
लोगों में चर्चा है कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली दिन में कई बार काटी जाती है और इसके पहले भी काटी जा रही थी। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई जगहों पर अंडरग्राउंड वायरिंग की गई और कई जगहों पर बिजली के उपकरण तार अपडेट किए गए हैं। इसके बावजूद फिलहाल ज्यादा लोड नहीं रहने के बाद भी पावर कट लोगों की समझ में नहीं आ रहा है आखिर कैसा मेंटेनेंस हुआ। जो अभी ही नहीं संभाल रहा है तो भीषण गर्मी में तो बुरा हाल हो जाएगा।
अभी-अभी जब खबर बना रही थी इस वक्त लगभग 10:32 पर पावर आ गई। ठीक इसी तरह दिनभर पावर आना जाना चलता रहता है पता नहीं क्यों!
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





