---Advertisement---

गिरिडीह में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

On: February 23, 2025 4:39 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 10 अर्धनिर्मित पिस्टल समेत हथियार बनाने की कई सामग्रियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, ये हथियार बिहार और बंगाल में सप्लाई किए जाने थे।

इसका खुलासा तब हुआ जब गुप्त सूचना के आधार पर गिरीडीह पुलिस और एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में जमुआ थाना क्षेत्र के छपरियामों में एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। इसके अलावा कई अर्धनिर्मित हथियार, दस्तावेज और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 6 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now