---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त ने किया वज्रगृह का औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

On: February 27, 2025 2:46 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा 27 फरवरी 2025 को कृषि भवन स्थित जिला कोषागार के वज्रगृह का निरीक्षण किया गया। विदित हो की वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका को यहां के बज्रगृह में रखा गया है, जिसका आज उपायुक्त के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वज्रगृह में जैक से प्राप्त प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका को एक तरफ चिन्हित कर रखा हुआ पाया। जबकि परीक्षा के उपरांत सभी परीक्षा केंद्रों से प्राप्त प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका को भी एक तरफ चिन्हित कर सिलसिलेवार तरीके से रखा हुआ पाया।

मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर ने CCTV कैमरे की स्थिति से भी अवगत हुए, जहां पर उनके द्वारा सभी जगह CCTV कैमरा लगा हुआ पाया गया, जिसका कंट्रोल वज्रगृह के कंट्रोल रूम में है। जिला कोषागार के वज्रगृह में प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका के भंडारण को लेकर उपायुक्त ने ख़ुशी जाहिर की। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आगे भी मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा जारी है, इसी प्रकार पूरी जवाबदेही के साथ बज्रगृह में प्रश्न पत्र का भंडारण सुरक्षित ढंग से किया जाए।

इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित वज्रगृह में कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now